गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक नया दावा कर हलचल मचा दी है।
इस बार उसका निशाना लॉरेंस बिश्नोई है। गोदारा ने लॉरेंस को ‘गद्दार’ बताते हुए आरोप लगाया कि उसने अमेरिकी एजेंसियों से सांठगांठ की है और देश की खुफिया जानकारी बाहर भेजी है। एनडीटीवी इन दावों की पुष्टि नहीं करता।
पोस्ट में गोदारा ने कहा कि लॉरेंस को सनातन धर्म की समझ नहीं है और वह केवल दिखावे के लिए धार्मिक रस्में करता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि सलमान खान पर हमला करने की लॉरेंस की साजिश का मकसद केवल सुर्खियां बटोरना और फेम पाना है।
हाल ही में दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद दोनों गैंगों की दुश्मनी और खुलकर सामने आई है। इस घटना के बाद रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। पहले ये सभी एक ही गैंग का हिस्सा थे, लेकिन अब खेमेबंदी बदल चुकी है।
फायरिंग मामले में पुलिस ने गोदारा-बराड़ गैंग के दो सदस्यों को 17 सितंबर को गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। मारे गए बदमाशों की पहचान हरियाणा के रविंदर (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) के रूप में हुई।
Comments are closed.