समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान को लगभग 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा किया जा रहा है।
मंगलवार सुबह 7 बजे उनकी रिहाई तय है। कोर्ट से मिले जमानत आदेश के बाद जेल प्रशासन ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। आज़म खान पर जमीन कब्जाने से लेकर बकरी चोरी तक 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से कानूनी उलझनों के कारण जेल में बंद रहने वाले खान को हाल ही में कई मामलों में जमानत मिली है। इनमें डूंगरपुर कांड, 2008 का सार्वजनिक संपत्ति नुकसान केस और ‘क्वालिटी बार’ मामला शामिल है।
उनकी रिहाई की खबर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। समर्थकों ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि परिवारजन पहले ही सीतापुर पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोगों ने भी खुशी जाहिर की है और कहा कि आज़म खान की वापसी से माहौल बदल जाएगा।
प्रशासन ने रिहाई को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जेल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
Comments are closed.