भारत के साथ टैरिफ समझौते की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले—जल्द घटाएंगे शुल्क

4

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और भारत एक “उचित और मजबूत” व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं, जो पहले के सभी समझौतों से बेहतर साबित होगा।

ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि भले ही इस समय भारतीय अधिकारी उनसे खुश न हों, लेकिन समझौते के बाद वे “फिर से उन्हें पसंद करने लगेंगे”, क्योंकि यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा।

भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए ट्रंप ने इशारा दिया कि अमेरिका भारत पर लगे मौजूदा टैरिफ (आयात शुल्क) को कम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाला है।

ट्रंप ने भारत को “दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके “बेहतरीन संबंध” हैं और दोनों देशों की साझेदारी “रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण” है।

राजदूत सर्जियो गोर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाना उनके जीवन का “सबसे बड़ा सम्मान” है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग के नए आयाम खुलेंगे।

Comments are closed.