रोहित शर्मा को 98 रन की दरकार, सचिन–कोहली–द्रविड़ की एलीट लिस्ट में शामिल होने का मौका

1

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहतरीन लय में दिखे रोहित इस सीरीज में एक बड़ा माइलस्टोन अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरा करने के लिए सिर्फ 98 रन की जरूरत है। ऐसा करते ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

20,000+ रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
अब तक सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ही भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 या उससे अधिक रन बना पाए हैं।

  • सचिन तेंदुलकर – 782 पारियां, 34357 रन, औसत 48.52
  • विराट कोहली – 620 पारियां, 27673 रन, औसत 52.21
  • राहुल द्रविड़ – 599 पारियां, 24064 रन, औसत 45.57

रोहित शर्मा के करियर का हाल
2007 में डेब्यू के बाद रोहित ने अब तक भारत के लिए 502 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 535 पारियों में उन्होंने 42.43 की औसत से 19,902 रन बनाए हैं। वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन अभी 20,000 के आंकड़े को छूना बाकी है।

शतक, छक्के और रिकॉर्ड्स
रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक और 109 अर्धशतक दर्ज हैं। वनडे में बनाया गया उनका 264 रन का स्कोर आज भी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। सीमित ओवरों में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करियर में वह 642 छक्के और 1922 चौके जड़ चुके हैं।

आगामी वनडे सीरीज में यदि रोहित अपनी लय बरकरार रखते हैं, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे।

Comments are closed.