अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को माफी देने की घोषणा की है।
हर्नांडेज ड्रग तस्करी के गंभीर आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद न्यूयॉर्क की एक फेडरल जेल में 45 साल की सजा काट रहे थे। कोर्ट ने उन पर 80 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया था।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जिन लोगों की राय को वे बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं, उनके अनुसार हर्नांडेज के साथ “कठोर और अनुचित व्यवहार” किया गया है। इसी आधार पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को क्षमादान देने का निर्णय लिया।
चुनाव से ठीक पहले बड़ा राजनीतिक असर
होंडुरास में रविवार को राष्ट्रपति, सांसद और स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे समय में ट्रंप का यह फैसला वहां की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है। ट्रंप ने खुले तौर पर कंज़र्वेटिव नेशनल पार्टी के उम्मीदवार नासरी ‘टिटो’ असफुरा का समर्थन करते हुए कहा कि अगर टिटो जीतते हैं तो अमेरिका होंडुरास को पूरी मदद देगा। लेकिन गलत नेता जीतने पर “अमेरिका अपना पैसा बर्बाद नहीं करेगा।”
हर्नांडेज पर क्या आरोप थे?
हर्नांडेज 2014 से 2022 तक होंडुरास के राष्ट्रपति रहे। अमेरिकी अभियोजकों के अनुसार, उन्होंने लगभग 400 टन कोकीन को अमेरिका पहुंचाने में मदद की थी और बदले में लाखों डॉलर की रिश रिश्वत ली, जिसका इस्तेमाल उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए किया।
अमेरिकी न्याय विभाग ने उनके खिलाफ तीन मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों से जुड़े आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें होंडुरास से प्रत्यर्पित किया गया था।
वकील ने ट्रंप का शुक्रिया अदा किया
माफी की घोषणा के बाद हर्नांडेज के वकील रेनाटो स्टेबाइल ने ट्रंप का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुवक्किल “राजनीतिक उत्पीड़न के शिकार” थे और यह फैसला एक “बड़ा अन्याय दूर” करता है।
Comments are closed.