व्हाइट हाउस के पास हाल ही में हुई गोलीबारी में एक नेशनल गार्ड की मौत और दूसरे के घायल होने के मामले में आरोपी अफगानी नागरिक हमानुल्लाह (रहमानुल्लाह) लकनवाल ने खुद को बेकसूर बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस हमले को आतंकवादी घटना करार दिया था।
घटना 27 नवंबर को हुई थी, जब 29 वर्षीय लकनवाल पर व्हाइट हाउस के नजदीक दो नेशनल गार्ड पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लकनवाल ने मंगलवार को अस्पताल के बेड से वीडियो लिंक के जरिए अदालत में पेश होकर हत्या के आरोपों से इनकार किया। उसने कहा कि वह घटना में शामिल नहीं था और उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस हमले की निंदा की थी और कहा था कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Comments are closed.