Delhi Pollution: मामूली सुधार, लेकिन NCR के कई इलाकों में AQI 300 के पार अब भी गंभीर स्तर पर

1

दिल्ली और एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, गुरुवार सुबह 7 बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 285 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

बुधवार को भी दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता इसी श्रेणी में रही थी, जबकि विशेषज्ञों ने आज के लिए इसके ‘बहुत खराब’ होने की संभावना जताई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, 13 दिसंबर तक प्रदूषण स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना रह सकता है।

राजधानी के कई इलाकों में AQI बेहद खराब स्तर पार कर गया है। आनंद विहार में AQI 302, बवाना 334, चांदनी चौक 308, ITO 309, जहांगीरपुरी 341 और रोहिणी में 339 दर्ज हुआ। इसके अलावा, नोएडा सेक्टर-62 में 246, इंदिरापुरम में 319 और गुरुग्राम सेक्टर-51 में भी 319 रिकॉर्ड किया गया।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हालात सुधारने के प्रयास जारी हैं और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

CPCB के मानक के अनुसार AQI:

51–100: संतोषजनक

101–200: मध्यम

201–300: खराब

301–400: बहुत खराब

401–500: गंभीर

Comments are closed.