जापान और फिजी में एक बार फिर भूकंप ने लोगों को दहला दिया। तीन दिन पहले जापान में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।
अब शुक्रवार, 12 दिसंबर की सुबह टोक्यो के पास फिर से झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता वाला यह भूकंप भारतीय समयानुसार 3:39 बजे आया, जिसका केंद्र टोक्यो से 680 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में और 62 किलोमीटर की गहराई पर था।
अजीब नीली रोशनी ने जगाई जिज्ञासा
इससे दो दिन पहले, बुधवार रात उत्तरी जापान के आओमोरी क्षेत्र में 7.6 तीव्रता के भूकंप से ठीक पहले आसमान में नीली चमक दिखाई दी थी। कई लोगों ने इस रहस्यमयी रोशनी को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। इसे “भूकंप रोशनी” (Earthquake Lights – EQL) कहा जाता है, जो बेहद दुर्लभ प्राकृतिक घटना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप के दौरान पृथ्वी की परतों में तनाव से उत्पन्न विद्युत आवेश हवा को आयनित कर देता है, जिसकी वजह से आसमान में ऐसी चमक दिखाई देती है।
फिजी भी भूकंप से कांपा
जापान के साथ ही फिजी में भी शुक्रवार सुबह 5.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी सुवा से 356 किलोमीटर पूर्व में था, जबकि गहराई 553 किलोमीटर मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:38 बजे दर्ज किया गया।
Comments are closed.