संगम तट पर ‘हर हर गंगे’ की गूंज: पौष पूर्णिमा से पहले माघ मेला शुरू, 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
पौष पूर्णिमा से पहले माघ मेले का शुभारंभ, संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ माघ मेले का शुभारंभ हो गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु संगम समेत सभी घाटों पर स्नान करने लगे, और हर-हर गंगे का नाद गूंज उठा।
श्रद्धालु और कल्पवासी श्रद्धा और भक्ति के साथ स्नान, ध्यान, पूजन और अर्चन कर रहे हैं और मां गंगा से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की याचना कर रहे हैं। मेले की भीड़ दिन भर बढ़ती रही और अब तक हजारों लोगों ने स्नान किया।
जिलाधिकारी मनीष वर्मा के अनुसार, सुबह छह बजे तक लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यह क्रम पूरे दिन जारी रहने की संभावना है।
Comments are closed.