वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षाबलों की फायरिंग

1

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में सोमवार देर रात राष्ट्रपति भवन मिराफ्लोरेस पैलेस के पास गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं।

यह घटना ऐसे समय में हुई, जब कुछ दिन पहले ही अमेरिकी सेना के छापे में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाए जाने के बाद उनकी करीबी सहयोगी डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी की आवाजें काफी तेज थीं, हालांकि यह घटना ज्यादा देर तक नहीं चली। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। सूत्र के अनुसार, पैलेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ते देखे गए, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने हवा में फायरिंग की। यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?
मिराफ्लोरेस पैलेस से करीब पांच ब्लॉक दूर रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गोलीबारी की आवाजें सुनकर उन्हें पहले लगा कि शायद कोई हमला हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार को मादुरो को हटाने के दौरान हुए सैन्य अभियान जैसी तीव्र नहीं थी और करीब एक मिनट में ही खत्म हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आसमान में कोई विमान नजर नहीं आया, लेकिन दो लाल रोशनियां दिखीं, जो संभवतः ड्रोन की थीं। गोलीबारी के बाद आसपास के लोग अपनी खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए, जबकि सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां तेजी से इलाके में पहुंचीं और पैलेस की ओर रवाना हुईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में आसमान की ओर ट्रेसर गोलियां चलती हुई दिखाई दे रही हैं, जो रात के अंधेरे में लाल लकीरों की तरह नजर आ रही हैं। कुछ फुटेज में सुरक्षाबलों के जवानों को पैलेस की ओर दौड़ते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

तनावपूर्ण हालात के बीच घटना
यह गोलीबारी ऐसे समय में हुई है, जब वेनेजुएला में राजनीतिक हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। हाल ही में अमेरिकी सेना के एक सैन्य अभियान के बाद निकोलस मादुरो को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया था। इसके बाद डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा पहले से ही कड़ी थी और ड्रोन देखे जाने के बाद एहतियातन तुरंत कार्रवाई की

Comments are closed.