भारत ने U19 WC 2026 फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर जीता छठा खिताब
भारत ने शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर ऐतिहासिक छठा खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 चौकों की मदद से 175 रन की शानदार पारी खेली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 411 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ही आउट हो गई।
ICC से क्यों नहीं मिली प्राइज मनी?
U19 वर्ल्ड कप जीत के बावजूद ICC की ओर से भारतीय खिलाड़ियों को कोई नकद पुरस्कार नहीं मिला। ICC इसे एक ‘डेवलपमेंट टूर्नामेंट’ मानता है, जिसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना और उनकी प्रतिभा निखारना है। सदस्य देशों को पहले से ही ‘डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के तहत फंडिंग मिलती है, इसलिए विजेता या उप-विजेता के लिए अलग से इनाम राशि नहीं रखी जाती।
BCCI देगा बड़ा नकद इनाम
हालांकि ICC से इनाम नहीं मिला, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को खाली हाथ नहीं जाना पड़ेगा। BCCI की परंपरा रही है कि जूनियर टीमों की ग्लोबल सफलता पर बड़े नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। साल 2022 में पुरुष टीम के हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 25 लाख रुपये दिए गए थे। महिला टीमों के लिए 2023 और 2025 में सामूहिक रूप से 5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
2026 के ऐतिहासिक खिताब के बाद माना जा रहा है कि BCCI जल्द ही खिलाड़ियों और कोचों के लिए बड़ा इनाम घोषित करेगी।
Comments are closed.