“चांदी एक दिन में 9,000 रुपये सस्ती, सोने में हल्की बढ़त – जानें आज के ताजा भाव”

5

सोना-चांदी में भारी गिरावट, आज के रेट्स पर नजर

दुनिया भर के बाजारों में सोने और चांदी के भाव में बीते कई दिनों से तेज गिरावट देखने को मिल रही है। भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड और सिल्वर के रेट कम हुए हैं। 7 फरवरी को MCX पर सोना-चांदी के दाम लगातार उतार-चढ़ाव दिखा रहे हैं। रॉकेट की तरह बढ़े दाम अब अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं।

सोने के ताजा भाव:

24 कैरेट सोना: 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम (पहले 1,52,502 रुपए)

22 कैरेट सोना: 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम (पहले 1,39,692 रुपए)

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कई सेशन में सोना-चांदी में आई तेजी के बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है।

क्या है वजह और आगे क्या होगा?
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग में कमी और डॉलर की मजबूती सोने-चांदी के दाम गिराने की मुख्य वजह हैं। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह समय सोच-समझकर निवेश करने का है।

सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने से पहले आज के ताजा रेट्स जरूर जान लें।

Comments are closed.