असम के जोरहाट में लापता वायुसेना का सुखोई-30MKI क्रैश, सर्च ऑपरेशन जारी

0

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई Su-30MKI क्रैश, ट्रेनिंग मिशन पर था फाइटर जेट

भारतीय वायुसेना (IAF) का फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI गुरुवार रात असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया। वायुसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हादसे की पुष्टि की है।

IAF के मुताबिक, Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन पर था। यह विमान असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रात में लापता होने की आई थी खबर

वायुसेना ने गुरुवार, 5 मार्च को रात 9 बजकर 34 मिनट पर जानकारी दी थी कि यह फाइटर जेट रडार से गायब हो गया है। विमान ने जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7 बजकर 42 मिनट पर उससे संपर्क हुआ था।

Su-30MKI दो सीटों वाला अत्याधुनिक फाइटर जेट है, जिसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है। विमान के संपर्क टूटने के बाद ही वायुसेना ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

देर रात मिला मलबा

देर रात सर्च ऑपरेशन के दौरान वायुसेना को फाइटर जेट का मलबा मिल गया। IAF ने पुष्टि की कि सुखोई Su-30MKI असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Comments are closed.