वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप, 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

0

दक्षिण अमेरिकी देश Venezuela में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, राजधानी Caracas से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। इन भूकंपों के कारण कई इमारतें ढह गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

भूकंप के झटके राजधानी काराकस समेत देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं।

USGS ने ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि इस आपदा में भारी जनहानि और व्यापक आर्थिक नुकसान हो सकता है। एजेंसी के प्रारंभिक मॉडल के अनुसार, मृतकों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच हो सकती है, हालांकि यह केवल शुरुआती अनुमान है और अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक मौतों का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और सेना समेत विभिन्न एजेंसियों को राहत कार्यों में लगाया गया है। अधिकारियों ने लोगों से आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद आने वाले झटकों) को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।

Comments are closed.