CM योगी की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, सर्विस रिवॉल्वर साफ करते हुए चली गोली

0 120

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई.

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की शुक्रवार को गलती से अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली लगने से मौत हो गई”. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि सिपाही संदीप यादव कल ड्यूटी पर लौटने वाले थे.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने कहा, “उन्हें कल ड्यूटी ज्वाइन करनी थी और मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने घर पर अपनी रिवाल्वर साफ कर रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई. गोली संदीप यादव के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.” पुलिस ने कहा कि यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.