पीएम मोदी ने लिया घटनास्थल का जायजा, घायलों से की मुलाकात।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद विमान हादसे के बाद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम मोदी हादसे पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें अब तक की सभी जानकारियां और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट हादसा तब हुआ जब एयर इंडिया की उड़ान एआई-171, एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। दुर्घटना के कई घंटे बाद तक मृतकों की आधिकारिक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है।
विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और 10 चालक दल के सदस्य शामिल थे। एयर इंडिया के मुताबिक, यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक शामिल थे।
Comments are closed.