विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत अब तक कुल 9,408 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी वाहन दो नवंबर तक हर हाल में उपलब्ध कराए जाएं। निर्धारित समय सीमा के भीतर वाहन जमा नहीं करने वाले स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन पदाधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंपी है और तय समय पर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि मतदान से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें।
मतदान केंद्रों तक जाने के लिए तय रूट से ही वाहन भेजे जाएंगे, और इस मार्ग में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। मतदान के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी को अग्रिम रणनीति तैयार करने को कहा गया है।
जिले में 23 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जिन्हें सक्रिय और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर को लगातार निगरानी रखने और अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
कार्मिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि रिसीविंग, डिस्पैच, नामांकन और अन्य सभी कोषांगों में आवश्यक कर्मियों की समय पर तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
Comments are closed.