जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
सेना ने यह कार्रवाई माछिल सेक्टर में एलओसी के पास की, जहां संदिग्ध गतिविधियों के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। सेना के अनुसार, सुबह-सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों घुसपैठिए मारे गए। यह ऑपरेशन तब अंजाम दिया गया जब आतंकियों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने की कोशिश की।
अधिकारियों का कहना है कि सर्दियों के आगमन से पहले पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के प्रयास बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार भी सतर्क सुरक्षाबलों ने आतंकियों की कोशिश नाकाम कर दी। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी क्षेत्र में छिपा न हो।
सेना का मानना है कि यह घुसपैठ प्रयास पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की साजिश का हिस्सा हो सकता है।
Comments are closed.