बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती आज हो रही है। 243 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 122 सीटें जीतना जरूरी है।
इस चुनाव में NDA के तहत बीजेपी और जदयू ने सबसे ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। बीजेपी 101, जदयू 101, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की RLM 6 और जीतन राम मांझी की हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
महागठबंधन में RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में हैं। कुछ सीटों पर महागठबंधन के भीतर फाइट जारी है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज शामिल हैं।
इस बार की विधानसभा में कुछ हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों पर सबकी नजरें हैं। महुआ से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन से चुनाव परिणाम की दिशा तय होगी।
Comments are closed.