Bihar Weather: बिहार के इन 8 जिलों में बारिश और तूफान बरपाएगा कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0 31

प्रदेश में पुरवा के प्रभाव से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और इसके आसपास के उत्तरी भागों के ऊपर हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।

इनके प्रभाव से पटना सहित 30 जिलों में झोंके के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गर्जन के आसार है। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार एवं खगड़िया जिले में वज्रपात, मेघ गर्जन व 50-80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में जारी रहेगा पुरवा का प्रभाव
प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ पुरवा का प्रभाव बना रहेगा। सात मई तक प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

बीते 24 घंटों के दौरान इन जिलों में हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, कटिहार, गया, समस्तीपुर, मधेपुरा, औरंगाबाद, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के रामनगर में सर्वाधिक वर्षा 65.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

डेहरी रहा सबसे गर्म
रविवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा
पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 34.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 31.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के बगहा में 27.0 मिमी, गया के इमामगंज में 15.4 मिमी, समस्तीपुर के मोहनपुर में 12.0 मिमी, कटिहार के कुरसेला में 12.2 मिमी, गया के डुमरिया में 8.2 मिमी, समस्तीपुर के पटोरी में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

गया के मानपुर में 6.2 मिमी, औरंगाबाद में 6.0 मिमी, गया में 4.2 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 3.6 मिमी, शेखपुरा में 3.0 मिमी, औरंगाबाद के दाउदनगर में 2.4 मिमी, गया के डोभी में 2.4 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पटना 35.1 25.6
गया 36.2 21.5
भागलपुर 35.0 24.8
मुजफ्फरपुर 33.2 26.2
Leave A Reply

Your email address will not be published.