35 साल बाद चिली में दक्षिणपंथी सरकार, राष्ट्रपति चुनाव में कास्ट की जीत

0

35 साल बाद चिली में दक्षिणपंथी सरकार, जोस एंटोनियो कास्ट बने राष्ट्रपति।

चिली के धुर-रूढ़िवादी पूर्व सांसद जोस एंटोनियो कास्ट ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने केंद्र-वामपंथी सत्ताधारी गठबंधन की उम्मीदवार जीनैट जारा को हराते हुए 35 वर्षों के लोकतांत्रिक दौर में दक्षिणपंथी सरकार की वापसी का मार्ग प्रशस्त किया।

कास्ट को कुल 58.2 प्रतिशत वोट मिले, जबकि जारा को 41.8 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। चुनावी जीत के बाद जारा ने कास्ट को फोन कर हार स्वीकार की और उन्हें बधाई दी।

मतदाताओं ने कास्ट के अपराध पर सख्त कार्रवाई, अवैध प्रवासियों के निष्कासन और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के वादों का समर्थन किया। नतीजों के बाद उनके समर्थक सड़कों पर उतरे और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।

Comments are closed.