CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, संसद में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े चंद्रशेखर
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है।
जंतर-मंतर पर सुबह से ही पार्टी समर्थकों का जुटना शुरू हो गया। बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। पार्टी ने साफ कर दिया है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इससे पहले सोमवार को सीजेपी ने जंतर-मंतर से संसद तक विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। सुरक्षा बलों ने मार्च को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की, जिसके चलते कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
सोमवार शाम सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। हालांकि, जेपी नड्डा ने प्रतिनिधियों से धरना समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
Comments are closed.