उत्तर भारत में शीतलहर का कहर: दिल्ली-यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

4

उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। कई इलाकों में सुबह के समय हालात ऐसे हैं कि कुछ मीटर की दूरी से आ रही गाड़ियां भी दिखाई नहीं दे रही हैं, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का असर
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार, 23 दिसंबर की सुबह घने कोहरे ने सड़कों को ढक लिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली की सर्दी और बढ़ेगी
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है। 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। वहीं, 25 दिसंबर (क्रिसमस) के दिन भी कड़ाके की ठंड बने रहने की संभावना जताई गई है।

कश्मीर में सर्दी बरकरार, कोहरे से राहत
कश्मीर में 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, आज और कल घाटी में कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे पर्यटक कश्मीर की सर्दी का आनंद ले सकेंगे।

बिहार में खिलेगी धूप
बिहार में आज मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में राहत के संकेत
उत्तर प्रदेश के कई शहर बीते दिनों से कोहरे की चपेट में हैं, लेकिन आज धूप निकलने और मौसम साफ रहने की उम्मीद है। रात में भी मौसम साफ रह सकता है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

पंजाब में गिरेगा पारा
पंजाब में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। चंडीगढ़ में दिनभर धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Comments are closed.