दिल्ली-NCR में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंडी हवाओं के बीच ठिठुरन बढ़ गई।
एक दिन पहले यह तापमान 7.8 डिग्री था। अधिकतम तापमान भी गिरकर 23.7 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से लगभग 1–6 डिग्री कम है। देश के सबसे ठंडे इलाकों में लेह सबसे ऊपर रहा, जहां पारा -7.4 डिग्री तक लुढ़का। श्रीनगर में -1.5 डिग्री दर्ज हुआ। इसके मुकाबले शिमला में सुबह का तापमान 10.4 डिग्री और देहरादून में 17 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे 8 डिग्री, जयपुर में 11.2 डिग्री और लखनऊ में 11 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 दिसंबर से दिल्ली में शीतलहर और तेज होगी, जबकि 6 दिसंबर से कोहरा भी बढ़ने की संभावना है।
बुधवार को दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में कोहरे की परत छाई रहने का अनुमान है। 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।
पंजाब-राजस्थान में कड़ाके की ठंड
मैदानी क्षेत्रों में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।
फरीदकोट: 2.6°C
बठिंडा: 4°C
अमृतसर: 5.3°C
पटियाला: 5°C
लुधियाना: 5.4°C
फिरोजपुर: 5.2°C
हरियाणा में गुरुग्राम सबसे ठंडा
गुरुग्राम: 3.5°C
हिसार: 4°C
रोहतक: 6°C
करनाल: 5.6°C
नारनौल: 5.3°C
सिरसा: 6.4°C
चंडीगढ़: 5.4°C
बड़े शहरों का तापमान
नोएडा: 10°C
गुरुग्राम: 8°C
गाजियाबाद: 11°C
लखनऊ: 10°C
प्रयागराज: 13.8°C
बरेली: 8°C
गोरखपुर: 12.4°C
झांसी: 12.8°C
मेरठ: 18.8°C
मुंबई: 25°C
Comments are closed.