दिल्ली-NCR में घना कोहरा, दमघोंटू हवा; AQI 400 पार

0

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में घनी और विषाक्त धुंध छा गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 400 के पार दर्ज किया गया है और अधिकतम 447 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

सबसे खराब स्थिति आरके पुरम में है, जहां AQI 447 है। आनंद विहार और विवेक विहार में AQI 442 दर्ज किया गया, जबकि द्वारका सेक्टर-8 में 429, ओखला में 422 और पंजाबी बाग में 418 रेकॉर्ड किया गया।

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 के सभी उपाय तुरंत लागू कर दिए हैं। इनमें निर्माण कार्यों पर रोक और वाहनों की आवाजाही पर सख्ती शामिल है। लेकिन स्थिर हवाओं और घने कोहरे के कारण प्रदूषण में कमी के अभी कोई संकेत नहीं हैं।

सर्दियों की स्थिर हवाओं और कोहरे के चलते दृश्यता घट रही है और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। पालम एयरपोर्ट क्षेत्र में कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से घर में रहने, मास्क पहनने और बाहरी गतिविधियों को सीमित करने की सलाह दी है।

विभिन्न इलाकों में AQI का स्तर

क्षेत्र AQI
आनंद विहार 442
अशोक विहार 392
बवाना 384
द्वारका सेक्टर 8 429
IGI एयरपोर्ट (T3) 371
जहांगीरपुरी 401
मंदिर मार्ग 346
मुंडका 409
नरेला 372
नेहरू नगर 425
ओखला 422
पटपड़गंज 415
पंजाबी बाग 418
आरके पुरम 447
रोहिणी 401
विवेक विहार 442
वजीरपुर 406

Comments are closed.