अफगानिस्तान में देर रात भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता
अफगानिस्तान में शनिवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रात 11 बजकर 14 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 दर्ज की गई।
भूकंप का केंद्र धरती की सतह से करीब 129 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसकी भौगोलिक स्थिति अक्षांश 36.157 और देशांतर 71.240 दर्ज की गई।
फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर किसी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Comments are closed.