जर्मनी जा रहा बोइंग 757 बीच उड़ान में आग पकड़ने के बाद इटली में उतारा गया

2

शनिवार रात जर्मनी की कंडोर एयरलाइन का एक बड़ा हादसा टल गया, जब ग्रीस के कॉर्फू से डसेलडॉर्फ जा रहा बोइंग 757-300 विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इंजन में आग पकड़ बैठा।

विमान में 273 यात्री और आठ क्रू मेंबर सवार थे। करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद पायलट ने इटली के ब्रिंडिसी कस्बे में सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई। इस दौरान विमान केवल एक इंजन के सहारे उड़ रहा था।

हवा में आग का वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें विमान के दाहिने हिस्से से लपटें और चिंगारियां निकलती नजर आती हैं। एविएशन प्लेटफॉर्म FL360aero ने आशंका जताई कि यह हादसा बर्ड स्ट्राइक के कारण हुआ, जिससे इंजन फेल हो गया। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपात स्थिति और यात्रियों की परेशानी

फ्लाइट ने शनिवार शाम 8:19 बजे कॉर्फू से उड़ान भरी और 43 मिनट बाद ब्रिंडिसी के कासाले एयरपोर्ट पर उतरी। शुरुआत में पायलट ने कॉर्फू लौटने की कोशिश की, लेकिन बाद में एक इंजन बंद करने के बाद दूसरे इंजन के सहारे ब्रिंडिसी में उतारने का फैसला लिया।

आपात लैंडिंग के बाद यात्रियों को रात ब्रिंडिसी एयरपोर्ट पर ही बितानी पड़ी क्योंकि शहर में होटलों की भारी कमी थी। एयरलाइन ने घटना के लिए खेद जताते हुए यात्रियों को अगले दिन सुरक्षित डसेलडॉर्फ पहुंचाया।

Comments are closed.