वोटिंग के दौरान गिरिराज सिंह का विवादित बयान: “बुर्के में शक हो तो चेहरा चेक करें, ये पाकिस्तान नहीं है”

3

बिहार चुनाव से पहले गिरिराज सिंह का बयान: “बुर्के में शक हो तो चेहरा दिखाना चाहिए, ये पाकिस्तान नहीं, हिन्दुस्तान है”

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी पर बुर्का पहनने को लेकर संदेह हो, तो उसका चेहरा जांचा जाना चाहिए क्योंकि “यह पाकिस्तान नहीं, हिन्दुस्तान है।”

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग की कोशिशें हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने व्यवस्था दी है, कानून का राज है। जिसे बुर्के से आपत्ति है, वो चेहरा दिखा सकता है। जब आधार कार्ड बनवाते हैं या एयरपोर्ट पर जांच होती है, तब शरिया कानून क्यों नहीं दिखता? यहां संविधान है, पाकिस्तान जैसा शरिया कानून नहीं।”

उन्होंने कहा कि “बिहार के सनातन की अस्मिता के बिना भारत की पहचान अधूरी है। आजादी के वक्त यहां 3 हजार मस्जिदें थीं, आज तीन लाख हो गई हैं, लेकिन पाकिस्तान में हजारों मंदिर तोड़ दिए गए। आस्था का केंद्र भारत में ही रहेगा।”

कट्टा वाले वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “जो बच्चा कह रहा है कि ‘तेजस्वी भइया अइहें, कट्टा सटइहैं’, वही तो जंगलराज है।”

बिहार में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। इसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। पहले चरण में 15 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है।

Comments are closed.