पिछले कुछ महीनों में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन दिवाली के बाद से दोनों धातुओं में तेज़ उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले एक हफ्ते में गोल्ड-सिल्वर के दामों में करीब 8,300 रुपये तक की भारी गिरावट आई है, जिसमें सबसे ज्यादा गिरावट चांदी में दर्ज की गई।
24 नवंबर के ताज़ा रेट
- सोना (24 कैरेट): 1,648 रुपये की गिरावट के साथ करीब 1,23,150 रुपये/10 ग्राम
- चांदी: 8,200 रुपये से अधिक टूटकर लगभग 1,51,000 रुपये/किलो
- अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
- ग्लोबल मार्केट में भी प्रेशर दिखा है।
- कॉमेक्स गोल्ड 4,080 डॉलर/औंस पर फिसला
- कॉमेक्स सिल्वर 50 डॉलर/औंस के करीब पहुंचा
IBJA के अनुसार गिरावट
24 कैरेट सोना: 1,24,794 → 1,23,146 रुपये/10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,14,311 → 1,12,802 रुपये/10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 93,596 → 92,360 रुपये/10 ग्राम
चांदी: 1,59,367 → 1,51,129 रुपये/किलो
गिरावट की वजहें
- वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों में कमी
- अमेरिकी सरकार द्वारा चुनिंदा आयातित वस्तुओं पर टैरिफ में ढील
- दिसंबर में यूएस फेड द्वारा ब्याज दर कटौती की कम संभावना
- इन सभी कारकों ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है।
आगे का रुझान
विशेषज्ञों के अनुसार, रुपये की कमजोरी के कारण घरेलू बाजार में गिरावट सीमित रही है। मजबूत अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल डेटा ने फेड की दर-कटौती की उम्मीदों को और कम किया है, जिससे सोने पर दबाव जारी रह सकता है।
आने वाले दिनों में सोना 1.20 लाख से 1.24 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में ट्रेड कर सकता है।
Comments are closed.