मेक्सिको में लगातार हो रही भारी बारिश ने त्राहिमाम मचा दिया है। बाढ़ और तेज बहाव के कारण अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश से कई क्षेत्रों में सड़कें और पुल बह गए हैं, घर और दुकानों में पानी घुस गया है। आपदा प्रबंधन टीमों ने बचाव कार्य तेज कर दिया है और प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों में बारिश जारी रह सकती है, इसलिए स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
Comments are closed.