कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, NIA ने 22 ठिकानों पर छापे मारे।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस के मुताबिक, गुडार वन क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद ऑपरेशन एनकाउंटर में बदल गया। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है, हालांकि आतंकियों की संख्या को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
NIA की बड़ी कार्रवाई
इस बीच, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने सोमवार को पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी के अनुसार, यह तलाशी एक आतंकी साजिश मामले की जांच के तहत की गई है। जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में भी छापे डाले गए।
Comments are closed.