कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन के दौरान तनाव, पथराव और झड़प की घटनाएं।
कर्नाटक के मांड्या जिले में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। शोभा यात्रा के दौरान पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तनाव बढ़ने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पिछले साल भी हुआ था विवाद
मांड्या में गणपति विसर्जन के दौरान विवाद की यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष भी नागमंगला शहर में इसी तरह का बवाल हुआ था, जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए थे।
शिवमोग्गा में भी तनाव की स्थिति
शिवमोग्गा जिले के सागर क्षेत्र में भी विसर्जन जुलूस के दौरान एक वीडियो वायरल होने के बाद तनाव फैल गया। हालांकि, स्थानीय समुदाय के नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया।
Comments are closed.