वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘Jana Nayagan’ का जलवा, मंगलवार को की बंपर कमाई

0

साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘Jana Nayagan’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के महज छह दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है और अब इसकी नजर 300 करोड़ क्लब पर है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले अच्छा उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के छठे दिन ‘Jana Nayagan’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल वैश्विक कलेक्शन लगभग 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म की कमाई की रफ्तार ने पहले ही हफ्ते में इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों की दौड़ में ला खड़ा किया है। विजय की स्टार पावर और फिल्म को मिल रहे सकारात्मक दर्शक प्रतिक्रिया का असर टिकट खिड़की पर साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, मामिता बैजू और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

अब सभी की नजर फिल्म के पहले सप्ताह के अंतिम कलेक्शन पर टिकी है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘Jana Nayagan’ जल्द ही 300 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल हो सकती है। हालांकि, इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को अभी 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करनी होगी, जिससे आने वाले दिनों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी अहम माना जा रहा है.

Comments are closed.