Jeff Bezos ने मंगेतर को कराई अंतरिक्ष की सैर, Katy Perry भी थीं साथ

0 33

अंतरिक्ष पर्यटन कराने वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन के संस्थापक जेफ बेजोस ने सोमवार को मंगेतर लारेन सांचेज को अपनी कंपनी के रॉकेट न्यू शेपर्ड से अंतरिक्ष की सैर कराई।

इस सफर में सिगर कैटी पेरी समेत पांच अन्य महिलाएं भी उनके साथ थीं। सभी छह अंतरिक्ष पर्यटक महिलाएं थीं। ब्लू ओरिजिन द्वारा किए गए लाइव प्रसारण के अनुसार चालक दल ने स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे वेस्ट टेक्सास से उड़ान भरी। 10 मिनट के इस सफर के दौरान राकेट कार्मन लाइन तक गया जो पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर का क्षेत्र है। इस क्षेत्र के बाद बाहरी अंतरिक्ष शुरू होता है। उड़ान के बाद अंतरिक्षयान की धरती पर सुरक्षित वापसी हुई।

इन लोगों ने की अंतरिक्ष की सैर
अंतरिक्ष की सैर करने वाली महिलाओं में कैटी पेरी, बेजोस की मंगेतर सांचेज, पत्रकार गेल किंग, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन, विज्ञानी अमांडा गुयेन और पूर्व नासा इंजीनियर आइशा बोवे भी शामिल थीं। अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला वेलेंटीना तेरेश्कोवा की अंतरिक्षयात्रा के बाद यह पहली महिला अंतरिक्ष उड़ान थी।

तेरेश्कोवा ने 1963 में अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी। अंतरिक्ष के इस सफर के बारे में बताते हुए पत्रकार गेल किंग ने कहा कि सफर के दौरान कैटी पेरी ने लुई आर्मस्ट्रांग का ‘व्हाट ए वंडरफुल व‌र्ल्ड’ गाया। यह न्यू शेपर्ड प्रोग्राम के तहत 11वीं मानव उड़ान थी।

पर्यावरण अनुकूल है न्यू शेपर्ड
न्यू शेपर्ड पर्यावरण अनुकूल है। इसका इंजन तरल आक्सीजन और हाइड्रोजन से संचालित होता है। उड़ान के दौरान कोई कार्बन उत्सर्जन नहीं होता है। इसमें केवल जल वाष्प का उसर्जन होता है। न्यू शेपर्ड राकेट पर उड़ान भरने के लिए पायलट की आवश्यकता नहीं होती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.