कोरिया ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका बोला—तत्काल कोई खतरा नहीं

3

उत्तर कोरिया ने रविवार को अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ये मिसाइलें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के चीन के लिए रवाना होने से कुछ ही घंटे पहले लॉन्च की गईं।

ली जे म्युंग चार दिवसीय यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति स्थापित करने के प्रयासों में चीन से सहयोग की मांग करेंगे। चीन उत्तर कोरिया का प्रमुख सहयोगी और सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

मिसाइलों की दूरी और विवरण

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि स्थानीय समय अनुसार सुबह लगभग 7:50 बजे राजधानी क्षेत्र से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। ये मिसाइलें लगभग 900 किलोमीटर (560 मील) दूर तक पहुंचीं। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया। सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा किसी भी बैलिस्टिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रखा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी ने कहा कि कम से कम दो मिसाइल लॉन्च किए गए हैं।

अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि इन मिसाइलों से अमेरिकी कर्मियों, क्षेत्र या सहयोगियों के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी सेना ने यह भी कहा कि वह क्षेत्र में अपने सहयोगियों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments are closed.