उत्तर भारत ठंड की चपेट में, पहाड़ी इलाकों में दो दिन बारिश-बर्फबारी

3

कड़ाके की सर्दी ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है।

घने कोहरे की वजह से सुबह के समय कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जबकि गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित किया है। राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान, कश्मीर और पहाड़ी राज्यों में ठंड का असर साफ़ तौर पर देखा जा रहा है।

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम 5:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 266 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

राजस्थान में शीतलहर और घना कोहरा

राजस्थान के कई हिस्सों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार:

सिरोही, पाली और चूरू: 4.4 डिग्री सेल्सियस

वनस्थली: 4.0 डिग्री सेल्सियस

लूंकरनसर: 2.8 डिग्री सेल्सियस

सीकर: 2.5 डिग्री सेल्सियस

कोहरे के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही।

बीते 24 घंटे का मौसम

वेरी डेंस फॉग (50 मीटर से कम दृश्यता): जम्मू, पंजाब और ओडिशा

डेंस फॉग (50–200 मीटर दृश्यता): मणिपुर, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड

  • कोल्ड डे कंडीशन: पूर्वी उत्तर प्रदेश
  • आगे कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में घना कोहरा और शीतलहर का असर जारी रहेगा।

5 जनवरी: छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल से फॉग चेतावनी हटेगी

6 जनवरी: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और ओडिशा में डेंस फॉग

7 जनवरी: पूर्वी उत्तर प्रदेश में वेरी डेंस फॉग

8–9 जनवरी: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में डेंस फॉग जारी

मौसम विभाग का कहना है कि 6 जनवरी तक उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है।

कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार, 5 और 6 जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी 6 जनवरी को बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, अगले तीन दिनों में मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। गुजरात में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Comments are closed.