बर्धमान में पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

0 107

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में बीती रात एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9.20 बजे यह घटना हुई, जब शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बर्धमान-बंडेल लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। यात्रियों को एक-एक कर ट्रेन से उतारा गया। फिलहाल इस रेल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं, हादसे के कारण रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। रेल अधिकारियों ने ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.