LPG Price Cut: आज से सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर, 183 रुपये तक घटे दाम

1

जुलाई की शुरुआत में आम उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है।

हालांकि, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती की है।

वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही पुराने दाम पर सिलिंडर खरीदना होगा।

नई दरों के तहत दिल्ली, लखनऊ और पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई है, जबकि कोलकाता में यह कमी 174 रुपये रही। इस कटौती से खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस से जुड़े कारोबारियों को राहत मिलेगी।

इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई है। वहीं, पटना में घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलिंडर की कीमत 1,031.50 रुपये पर स्थिर है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलिंडर अब 3,227 रुपये में उपलब्ध होगा।

Comments are closed.