रविवार की रात दिखेगा अद्भुत चंद्रग्रहण, बदलते रंगों संग बनेंगे 5 दुर्लभ संयोग।
यूं तो रविवार की रात हर हफ्ते आती है, लेकिन 7 सितंबर का चंद्रग्रहण कई मायनों में बेहद खास है। करीब 5 घंटे 27 मिनट तक चलने वाले इस खगोलीय नजारे में धरती, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा पर होंगे और आसमान पांच अद्भुत संयोगों का गवाह बनेगा।
1. चांद के बदलते रंग
आज रात चांद अपनी सामान्य चमक छोड़कर पहले भूरा, फिर नारंगी और आखिर में गहरे लाल रंग में नजर आएगा। इस अद्भुत दृश्य को ही ब्लड मून कहा जाता है।
2. लंबा ग्रहण काल
दिल्ली समेत कई शहरों में ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होकर 2:25 बजे तक चलेगा। इस दौरान धीरे-धीरे चांद का रंग बदलता जाएगा और अंत में पुनः अपनी सामान्य अवस्था में लौट आएगा।
3. श्राद्ध पर असर नहीं
आज पूर्णिमा के साथ पितृपक्ष भी शुरू हो रहा है। हालांकि ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार ग्रहण का सूतक श्राद्ध कर्मों पर असर नहीं डालेगा। लोग सामान्य रूप से तर्पण और पूजा कर सकेंगे।
4. खगाग्र चंद्रग्रहण
यह ग्रहण ‘खगाग्र चंद्रग्रहण’ होगा, जिसमें पृथ्वी की गहरी छाया पूरे चांद को ढक लेती है। इस दौरान चांद धुंधला होकर नारंगी और फिर गहरे लाल रंग का हो जाएगा।
5. सूर्योदय-सूर्यास्त जैसा दृश्य
ग्रहण के दौरान चांद का रंग बदलना बिल्कुल सूर्योदय और सूर्यास्त जैसा लगेगा। वातावरण से होकर गुजरती सूर्य की किरणें चांद को लाल-नारंगी रंग में रंग देंगी, जो बेहद दुर्लभ नजारा होगा।
Comments are closed.