बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गोवा स्थित उनके घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था।
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएनआई के अनुसार, गोवा के मणिपाल अस्पताल के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। मामले में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और करीबी लोगों की ओर से भी जल्द आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी आए थे नजर
नाना पाटेकर हाल ही में अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के एक एपिसोड में दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से साझा किए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने भारतीय सेना के साथ अपने अनुभवों का भी जिक्र किया था।
सेना के साथ एलओसी पर संभाला था मोर्चा
नाना पाटेकर अगस्त 1999 में सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ एलओसी पर भी तैनात रहे थे। उन्होंने वहां काफी समय बिताया और मिलिट्री हॉस्पिटल में भी काम किया था।
एक्टर ने बताया था कि जब वह श्रीनगर पहुंचे थे, तब उनका वजन करीब 76 किलो था। सेना के अनुशासन और वहां के नियमों का पालन करते हुए उनका वजन घटकर लगभग 56 किलो रह गया था। सेना के साथ उनका यह अनुभव उनके जीवन के अहम अध्यायों में से एक रहा।
तीन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
नाना पाटेकर ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार किरदार निभाए और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें तीन अलग-अलग फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
परिंदा (1990): सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
क्रांतिवीर (1995): सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
अग्नि साक्षी (1997): सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी के लिए मशहूर नाना पाटेकर का सिनेमा में योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।
Comments are closed.