पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार अलीना के वीडियो लीक की चर्चा, खुद बताई सच्चाई, मरियम नवाज से लगाई गुहार
पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार अलीना आमिर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित प्राइवेट वीडियो को AI से बनाया गया डीपफेक बताया है।
वीडियो वायरल होने के बाद अलीना ने इस पूरे मामले पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि बिना किसी जांच के लोगों ने इसे सच मानकर ट्रेंड कर दिया। अलीना का कहना है कि यह घटना न सिर्फ़ तकनीक के गलत इस्तेमाल को उजागर करती है, बल्कि कुछ लोगों की घटिया सोच और महिलाओं को बदनाम करने की मानसिकता को भी दिखाती है। उन्होंने इस मामले में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
“लोगों ने बिना सच्चाई जाने वीडियो फैलाया”
अलीना आमिर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी बयान में कहा,
“मैं एक हफ्ते से चुप थी और सब कुछ देख रही थी। जब सैकड़ों पोस्ट देखे जिनमें ‘अलीना आमिर लीक वीडियो’ लिखा था, तब लगा कि अब सच सामने लाना ज़रूरी है। यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग किसी लड़की को बदनाम करने के लिए किस हद तक गिर सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि वीडियो शेयर करने वाले लोग यह जानने की भी कोशिश नहीं करते कि वह असली है या नकली, और इसी लापरवाही से किसी की छवि को नुकसान पहुंचता है।
साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई की मांग
अलीना ने कहा कि पंजाब साइबर क्राइम डिपार्टमेंट महिलाओं से जुड़े ऐसे मामलों में आमतौर पर सख्ती बरतता है और उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में भी दोषियों को सज़ा मिलेगी। उन्होंने कहा कि AI तकनीक के जरिए फर्जी वीडियो बनाकर महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे रोकना बेहद ज़रूरी है।
सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग
अलीना आमिर सोशल मीडिया पर काफ़ी लोकप्रिय हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह नियमित रूप से वीडियो कंटेंट शेयर करती हैं, जिसे यूज़र्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। हालांकि इस बार वह एक करीब 5 मिनट 24 सेकंड के कथित फर्जी वीडियो को लेकर चर्चा में आ गईं। अलीना आमिर पाकिस्तान के ऐतिहासिक शहर लाहौर की रहने वाली हैं।
Comments are closed.