Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

0

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली समेत पूरे देश में नई दरें लागू हो गईं। पेट्रोल की कीमत में ₹3.14 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह ₹97.77 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा होकर ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है। बताया जा रहा है कि 2022 के बाद यह पहली बड़ी बढ़ोतरी है।

नई दरों के अनुसार:

सामान्य पेट्रोल: ₹94.77 से बढ़कर ₹97.91 प्रति लीटर
प्रीमियम पेट्रोल: ₹102–₹104 से बढ़कर ₹105.14–₹107.14 प्रति लीटर
डीजल: ₹87.67 से बढ़कर ₹90.78 प्रति लीटर

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, यह बदलाव तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण किया गया है। कंपनियों ने देर रात ईमेल के जरिए नई दरों की जानकारी पंप संचालकों को दी, जिसके बाद सुबह 6 बजे से संशोधित कीमतें लागू हो गईं।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, खासकर रोजाना यात्रा करने वालों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और छोटे व्यवसायों पर, जिससे महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।

Comments are closed.