समाजवादी पार्टी के जुझारू नेता और घोसी से विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार तड़के निधन हो गया।
लखनऊ के वेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें भर्ती कराया गया था। सुबह करीब चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की खबर फैलते ही मऊ, घोसी, कोपागंज, मधुबन सहित पूरे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। हाल ही में हुए घोसी उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता दारा सिंह चौहान को हराकर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की थी। उनके निधन से सपा को गहरा राजनीतिक नुकसान हुआ है। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
Comments are closed.