Shopian Encounter: शोपियां में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी

0 101

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शोपियां के अलशिपोरा में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकियों की सूचना मिलने पर जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

दो आतंकी हुए ढेर
आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी रही, जिसमें दो आतंकी मारे गए। भारतीय सुरक्षा बल और पुलिस पूरी ताकत से आतंकियों से मुकाबला करने में लगे हुए हैं। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है।

आज सुबह से चल रहा सर्च ऑपरेशन
अधिकारी ने बताया कि जिले के अलशिपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद आज तड़के से ही मुठभेड़ जारी थी। पुलिस ने दावा किया कि मारे गए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों में से एक आतंकी ने इस साल की शुरुआत में बैंक गार्ड संजय शर्मा की हत्या की थी।

एक आतंकी ने की थी कश्मीरी पंडित की हत्या
मारे गए आतंकवादियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में की गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित स्वर्गीय संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.