दिल्ली मेट्रो: जनपथ और राजीव चौक समेत 6 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, DMRC ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला
Delhi Metro Update: सुरक्षा कारणों से आज भी बंद रहेंगे 6 मेट्रो स्टेशन, DMRC ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सोमवार, 12 अक्टूबर को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी के छह मेट्रो स्टेशनों पर लगातार दूसरे दिन आवाजाही प्रभावित रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इन स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने की जानकारी दी है।
DMRC ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। इस दौरान यात्रियों को इन स्टेशनों से मेट्रो में प्रवेश करने या बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद जारी होंगे अपडेट
मेट्रो प्रशासन के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगी। समीक्षा के आधार पर आगे जरूरी अपडेट साझा किए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो सेवाओं से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।
इंटरचेंज की सुविधा रहेगी उपलब्ध
DMRC ने स्पष्ट किया है कि संबंधित सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर एक मेट्रो लाइन से दूसरी लाइन में बदलाव कर सकेंगे, लेकिन प्रवेश और निकास द्वार बंद रहने के कारण स्टेशन के बाहर से अंदर आने या बाहर जाने में परेशानी हो सकती है।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक स्टेशन या मार्ग का इस्तेमाल करें।
कौन से हैं 6 मेट्रो स्टेशन जो रहेंगे बंद
- पटेल चौक
- जनपथ
- राजीव चौक
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (केंद्रीय सचिवालय)
- बाराखम्बा रोड
Comments are closed.