अमेरिका की ‘नई G20’ सूची में दक्षिण अफ्रीका बाहर, पोलैंड शामिल
अमेरिका ने 2026 में मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के तहत ‘न्यू G20’ ढांचा पेश किया है। इस नए स्वरूप में पोलैंड को सदस्य बनाया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को सूची से स्पष्ट रूप से बाहर कर दिया गया।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका अपनी अध्यक्षता के दौरान “द्वेष, विभाजन और कट्टरपंथी एजेंडा” को बढ़ावा दे रहा था। उन्होंने ब्लाग पोस्ट में लिखा कि अमेरिका अपने मित्र देशों और भागीदारों को शामिल करेगा, जिसमें पोलैंड प्रमुख होगा।
रूबियो ने पोलैंड को भविष्य-केंद्रित विकास और अमेरिका के साथ मजबूत साझेदारी का उदाहरण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद के बाद पुनर्वितरणवादी नीतियों और नस्लीय कोटा के कारण निवेश और अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया।
नए G20 ढांचे के तहत चार कार्य समूह तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान देंगे: नियामकीय बोझ में कटौती, सस्ती और सुरक्षित ऊर्जा सप्लाई चेन, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों में नेतृत्व।
Comments are closed.