देश के अधिकांश राज्यों में अब गर्मी की विदाई शुरू हो गई है और गुलाबी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।
दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और बंगाल में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम को बाहर निकलते समय ठंड का एहसास होने लगा है। लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड का आगमन
मध्य अक्टूबर में ही दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही 12 अक्टूबर तक मौसम ठंडा रहने का अनुमान जताया था। फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगर यही मौसम का रुख बना रहा, तो दीवाली के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी तापमान में गिरावट
उत्तर प्रदेश में अब बारिश का दौर समाप्त हो गया है। अयोध्या, आगरा, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर और देवरिया जैसे जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और शाम को हवाओं के कारण हल्की ठंड का अनुभव होगा।
बिहार में भी तापमान में गिरावट जारी है और राज्य के किसी भी हिस्से में वर्तमान में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक यह ठंडा मौसम जारी रह सकता है।
Comments are closed.