राजौरी में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, आतंकी ठिकाने का खुलासा; हथियारों का जखीरा बरामद

1

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का पर्दाफाश किया है।

सोमवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक प्राकृतिक गुफा में छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। बरामद सामान में नौ ग्रेनेड लॉन्चर के गोले, एक एके मैगजीन और पिस्तौल के 30 राउंड शामिल हैं।

खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया तलाशी अभियान
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, राजौरी के पंच गब्बर इलाके में 60 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। खुफिया जानकारी में इलाके में अज्ञात संदिग्धों की गतिविधियों का संकेत मिला था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सुदूर वन क्षेत्र में तलाशी तेज कर दी।

प्राकृतिक गुफा में मिला हथियारों का जखीरा
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में स्थित एक प्राकृतिक गुफा के अंदर संदिग्ध ठिकाने का पता चला। तलाशी लेने पर वहां से नौ मल्टीपल ग्रेनेड लॉन्चर (MGL) के गोले, एक एके मैगजीन और 7.62 मिमी पिस्तौल के 30 कारतूस बरामद हुए।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान संदिग्धों से सुरक्षाबलों का कोई संपर्क नहीं हुआ। हालांकि, ठिकाने से हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी को सुरक्षा अभियान की महत्वपूर्ण कामयाबी माना जा रहा है।

Comments are closed.