दिल्ली में ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट’ सीजन 5 का भव्य ग्रैंड फिनाले, चुने गए मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025

ग्लैमर, फैशन और वूमेन एम्पावरमेंट का संगम बना सीजन 5 | विदेशी राजदूतों, सेलेब्रिटीज़ और समाजसेवियों की रही शानदार मौजूदगी

3

राजधानी दिल्ली के छतरपुर स्थित द एग्जीक्यूटिव क्लब रिजॉर्ट में ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगज़ीन’ सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपने हुनर और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

फैशन, स्टाइल और एलीगेंस से सजे इस मंच पर जूरी ने मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025 के विजेताओं का चयन किया। कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर्स, सेलिब्रिटीज़ और सोशल इन्फ्लुएंसर्स ने भी शिरकत की, जिससे आयोजन की शान और बढ़ गई।

कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ विदेशी राजदूतों और डिप्लोमैट्स ने भी शिरकत की। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें ब्यूटी इंडस्ट्री और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ब्यूटी क्वीन भारती तनेजा, लेफ्टिनेंट डॉ. रीटा गंगवानी, डॉ. निशि सिंह (नाद फाउंडेशन), डॉ. संजीव देव मलिक, सोनिया गुप्ता, डॉ. विक्टोरिया परले, डॉ. परिन सोमानी, नीलेश्वरी बसक और मीता घोष जैसी प्रमुख शख्सियतें विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य मेंटॉर के रूप में जेमस्टोन यूनिवर्स के संस्थापक श्री गुरु जी अर्णव उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने आशीर्वचनों से प्रेरित किया।

फिनाले के दौरान शानदार डांस परफॉर्मेंसेज़ और ग्लैमरस प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी बीच आयोजित इंडो-ब्रिटिश फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन से जुड़े विशेष टॉक शो में भारत और ब्रिटेन की प्रेरणादायी महिलाओं ने मंच साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण और अपनी सफलता की प्रेरक यात्राओं पर खुलकर चर्चा की।

जूरी पैनल में डॉ. संजीव देव मलिक, डॉ. विक्टोरिया पार्ले, डॉ. परिन सोमानी, नीलेश्वरी बसक और मीता घोष जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल थीं। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और उत्तर देने की क्षमता के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। गहन सवाल-जवाब सत्र के बाद ही फिनाले के विजेताओं की घोषणा की गई।

कार्यक्रम की डायरेक्टर प्रीति पूजा ने मंच से सभी विशेष अतिथियों और जूरी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। फैशन रैंपवॉक के दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और स्टाइल का ऐसा संगम पेश किया कि दर्शक तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।

पहले राउंड में मिस, मिसेज़ और मिस्टर कैटेगरी के सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में रैंपवॉक कर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। दूसरे राउंड में उन्होंने कैज़ुअल लुक में अपने आत्मविश्वास, आकर्षण और फैशन सेंस से दर्शकों को प्रभावित किया।

भव्य आयोजन, जोश से भरे माहौल और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के साथ ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट’ मैगज़ीन सीजन 5 ने एक बार फिर फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी चमक बिखेरी और उद्योग में नई ऊंचाइयां हासिल कीं।

Comments are closed.