हैवानियत की हदें पार… रेप के बाद युवती का प्राइवेट पार्ट चाकू से गोदकर हत्या, पूरे शरीर पर किए 45 वार
मैनाठेर में बकरी के लिए चारा लेने निकली युवती के साथ बर्बरता की सारी हदें बार कर दी गईं।
दुष्कर्म के बाद युवती का प्राइवेट पार्ट चाकू से गोदा गया। दुस्साहस यही नहीं थमा, पूरे शरीर पर 45 वार किए। फिर भी बचने की कोई गुंजाइश ना जाए, इसलिए रस्सी से गला भी कसा। आरोपित जब पूरी तरह निश्चिंत हो गए कि युवती की जान चली गई है। तब खेत में उसे छोड़कर भाग निकले।
मामला मैनाठेर के एक गांव का है। युवती के पिता के अनुसार, शनिवार की शाम पांच बजे बेटी घर से बकरियों के लिए घास काटने दरांती व प्लास्टिक का कट्टा लेकर जंगल में गई थी। उसके पास काले रंग का मोबाइल भी था। जब देरशाम तक घास काटकर वापस नहीं आई, तब चिंता हुई। इधर-उधर तलाश शुरू की। जवान बेटी होने के कारण इज्जत बेईज्जती को देखते हुए किसी को कोई बात नहीं बताई।
पूरे शरीर में किए वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बयां की बर्बरता, वार के 45 निशान
रविवार सुबह बेटे संग मिलकर फिर तलाश शुरू की। साढ़े दस बजे घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित जब्बार के मक्के के खेत में पहुंचे तब बेटी मृत अवस्था में मिली। वह खून से लथपथ थी। पुलिस को जानकारी दी गई। युवती की हत्या की जानकारी पर तत्काल ही एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह फोर्स संग पहुंचे। एसएसपी सतपाल अंतिल भी पहुंचे। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी के साथ साक्ष्य एकत्र किए।
शरीर खून से लथपथ था
मौके पर युवती के हाथ के पास दरांती व प्लास्टिक का कट्टा पड़ा था। चप्पल पैर के बराबर में निकले थे। शरीर खून से लथपथ था। प्राइवेट पार्ट के पास अत्यधिक रक्तस्व्राव था। संघर्ष के कोई निशान नहीं दिखे। मक्के के दो पेड़ टूटे थे जिस पर उसका शव पड़ा था। प्रथमदृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई। इस पर पिता से पुलिस ने कई बिंदुओं पर जानकारी की।
रफी करता था परेशान
युवती के पिता ने बताया कि मोहल्ले का ही युवक रफी बेटी को परेशान करता था। बेटी को वह प्रेमजाल में फंसाना चाहता था। कई बार इसकी शिकायत रफी के घर पर की। बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। एक दिन बेटी का रास्ता भी रोका। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि बेटी ने आरोपित को जब्बार के खेत के पास रास्ते पर घूमते देखा था। उसी ने बेटी की मक्के के खेत में गला दबाकर हत्या कर उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार किये हैं। बांये हाथ का मांस जंगली नोंच चुके थे।
अब तक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। शिकायती पत्र पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर उसे हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा। – सतपाल अंतिल, एसएसपी